18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / BJP ज्वाइन करने सीकर सभा स्थल पहुंची पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा

BJP ज्वाइन करने सीकर सभा स्थल पहुंची पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 24 Sep 2018, 5:11 PM IST

Gaurav yatra sikar

rajkumari sharma

सीकर. फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ में सभा को सम्बोधित करने के बाद सीएम राजे सीकर पहुंच गई है। यहां रामलीला मैदान में वे सभा को सम्बोधित करेंगी। इधर, सभा के दौरान भाजपा वापस ज्वाइन करने के लिए राजकुमारी शर्मा भी सीकर सभा स्थल पहुंच गई।

जिला मुख्यालय सीकर में जो विशाल सभा होगी, उसमें सीएम अपने सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखेंगी।

वहीं भाजपा को और मजबूत करने के लिए उन्होंने लक्षमनगढ़ में दिनेश जोशी को पार्टी लक्ष्मणगढ़ विकास मंच का भाजपा में विलय किया।
अब लक्ष्मणगढ़ के बाद सीकर की सभा में पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा को भी घर वापसी तय मानी जा रही है।

भाजपा के सूत्र बताते हंै कि शर्मा अपने समर्थकों के साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का दामन थाम सकती है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं लेकिन उनके राजनीति विरोधी इस फैसले से खुश नही लगते हैं। जिले की राजनीति के बड़े नेेताओं के माध्यम से ऐसे संकेत मिले हंै कि उनको पार्टी मे फिर से शामिल किया जाय। यह अब शाम का वक्त तय करेगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

बागी होकर लड़ा था चुनाव
उल्लेखनीय है कि राजकुमारी शर्मा पहले भी भाजपा में ही थीं। भाजपा की टिकट से चुनाव जीत कर सीकर की विधायक भी रह चुकी हैं। अगले चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी।

पत्रिका ने 20 दिन पहले ही कर दिया था खुलासा


सीकर. पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा सीकर के रामलीला मैदान में होने वाली सभा में भाजपा दामन थामेगी। पिछले चुनाव में उन्होंने पार्टी की खिलाफत कर चुनाव लड़ा था। सोमवार सुबह सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने फोन कर पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। इस पर उन्होंने बाजौर व सैनी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बकौल राजकुमारी शर्मा, भाजपा मेरा घर है। रामलीला मैदान की सभा में जाकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से दुबारा सदस्यता लूंगी। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी रहेंगे। पिछली भाजपा सरकार में शर्मा सीकर से विधायक रही है। पिछले दिनों शर्मा ने मजदूरों की रैली कर ताकत दिखाई थी। इसके बाद पार्टी में आने के संकेत मिल गए थे।