
Crime News: बैंक शाखा प्रबंधक पर जानलेवा हमला
सीकर. लक्ष्मणगढ़ तहसील में स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मगलूना शाखा के प्रबंधक सुभाष गुसाई पर केसीसी का लोन का पैसा मांगने पर 19 मार्च को शाम 5.25 बजे शाखा से घर पर जाते समय सुनसान जगह देखकर जानलेवा हमला कर दिया। केसीसी जमा करवाने का तकाजा करने के चलते आरोपियों ने चलती मोटरसाइकिल से लाठी से हमला किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित शाखा प्रबंधक सुभाष गर पुत्र दलीप गर निवासी शेखसर बीकानेर ने मामला दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार शाखा प्रबंधक शाखा के अनुसार सोला ग्राम पंचायत के सरपंच दानाराम मेघवंशी ने केसीसी का ऋण ले रखा था, उनकी मृत्यु पर बैंक कार्मिक उनके घर पर लोन चुकता करने के लिए जाते थे। मृतक के परिवार के लोग लोन की राशि चुकता नहीं कर रहे थे। मृतक के पौत्र मुकेश कुमार की ओर से वसूली के दौरान बैंक मैनेजर को देख लेने कि धमकी दी गई थी। शाखा प्रबंधक ने इसे सहजता से लिया गया। ऋणी के पौत्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बैंक मैनेजर पर योजनाबद्ध तरीके से बैंक से घर लौटते समय सुनसान जगह पर चलती मोटर साइकिल पर बड़े डंडे से जानलेवा हमला किया। हमले से बैंक मैनेजर बाल बाल बच गया। मैनेजर ने मोटर साइकिल दौड़ाकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने साथियों को बुलाया व वारदात की सूचना सालासर थाने में दी। सालासर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। बैंक प्रबंधन ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
23 Mar 2024 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
