भसीजन में जागते हैं जिम्मेदार
योहार व शादियों के सीजन में दूध,दही व मावा की मांग बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिवर्ष अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता है। विभाग नमूने लेने के लिए जितने जोर-शोर से अभियान शुरू करता है लेकिन नाममात्र के नमूने लेकर अभियान को पूरा कर देता है। यही कारण है कि नमूनों के परिणाम आने में देरी होने से विभाग के हाथ हर बार खाली रह जाते हैं। फतेहपुर रोड पर डूंगरगढ़ के मावे की बिक्री में अहम भूमिका रखने वाले विक्रेता ने बताया कि मिलावटी मावा बेचने वाले टिन में ऊपर की एक परत असली मावे की रखते हैं जबकि नीचे की परतें मिलावटी होती हैं। असली व नकली मावे को गर्म करने पर पता चल जाता है। असली मावे को गर्म करने पर घी की मात्रा नजर आती है जबकि मिलावटी मावे को गर्म करने पर कोई असर नहीं होता है।