19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / राजस्थान सरकार ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके हित में कर्ज माफी का किया निर्णय

राजस्थान सरकार ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके हित में कर्ज माफी का किया निर्णय

किसान ऋण माफी : उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में राज्य कृषक ऋण राहत आयोग के गठन का निर्णय कर सभी ऋणी किसानों को राहत दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 Jun 2018, 3:52 PM IST

kissan karz mafi yojana

राजस्थान सरकार ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके हित में कर्ज माफी का किया निर्णय

सीकर. देवस्थान राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके हित में कर्ज माफी का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों का 30 सितम्बर 2017 को बकाया फसली ऋण में से 50 हजार रुपए का ऋण माफ कर राहत प्रदान की है। रिणवां सोमवार को जिले के पिपराली गांव के ग्राम सेवा सहकारी समिति में सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से आयोजित ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में राज्य कृषक ऋण राहत आयोग के गठन का निर्णय कर सभी ऋणी किसानों को राहत दी है। जिससे प्रदेश में सहकारिता आन्दोलन को गति मिलेगी। देवस्थान राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय है कि किसी भी तरह से किसानों का कल्याण किया जाए। इस अवसर पर विधायक रतन लाल जलधारी, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने किसानों को 50 हजार रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक सुरेन्द्र सिंह पूनियां, पिपराली सरपंच नाथूराम, संतोष मूण्ड, उप रजिस्ट्रार मनोहर लाल शर्मा, भूमि विकास बैंक सचिव पीथदान चारण, आनन्द सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
सीकर. जीणमाता मंदिर ट्रस्ट एवं ग्रामीणों की ओर से जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बालाजी मंदिर के पास अस्पताल के पीछे सार्वजनिक जगह पर निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उक्त सार्वजनिक जगह पर निर्माण रोकने की मांग की है।

श्रमदान से विरोध, आज करेंगे पाठ

सीकर. पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की ओर से सोमवार को 12वें दिन धरना प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार किया। जिला प्रवक्ता हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि श्रमदान का कार्य और बाद में जिले के प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां, विधायक रतन लाल जलधारी व कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद के हरिराम बुनकर, नेमीचन्द कस्वा, हंसराज, विक्रम महरिया, मनोज कुमार गढ़वाल, सुरेन्द्र कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।