30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुर ने बहू को नेग में दी लग्जरी कार, सवा रुपए और नारियल में की शादी

राजस्थान निवासी तथा असम प्रवासी रामस्वरूप ढाका ने अपने पुत्र के विवाह में दहेज न लेकर मिसाल पेश की है। साथ ही बहू को नेग में 16 लाख रुपए कह लग्जरी कार भी भेंट की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Feb 2024, 4:01 PM IST

sikar_unique_marriage.jpg

सीकर/लक्ष्मणगढ़। क्षेत्र के अलखपुरा बोगण गांव के निवासी तथा असम प्रवासी रामस्वरूप ढाका ने अपने पुत्र के विवाह में दहेज न लेकर मिसाल पेश की, साथ ही बहू को नेग में लग्जरी कार भी भेंट की। दरअसल ढाका के पुत्र विकास का विवाह कटराथल निवासी सुभाष गढ़वाल की पुत्री निकिता के साथ संपन्न हुआ।


16 लाख रुपए की लग्जरी कार भी भेंट की

ढाका ने अपने पुत्र के विवाह में लड़की पक्ष से किसी तरह का दहेज नहीं लिया बल्कि सवा रूपए नारियल लेकर शादी कर समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया है। इसके अलावा ढाका ने शादी के बाद आयोजित किए जाने वाली परंपरा पग पकडाई में पुत्रवधू को आशीर्वादस्वरूप करीब 16 लाख रुपए की लग्जरी कार भी भेंट की। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध जन भी शामिल हुए।


पहल: महज एक रुपए में होगा विवाह
इधर शेखावाटी रंगरेजान सम्मेलन समिति की बैठक खंडेलवाल कॉलेज शास्त्री नगर जयपुर में इस्माइल सोलंकी सीकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज सुधार के मुद्दों पर चर्चा कर कई निर्णय किए गए। समिति के प्रवक्ता सीटीआई अनवर हुसैन ने बताया कि नौ नवम्बर को महज एक रुपए में करीब 40-50 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।

यह भी पढ़ें : हाथी पर निकला दूल्हा, बहनों ने निकाली बिंदोरी

इस दौरान सर्वसम्मति से सम्मेलन का अध्यक्ष हाजी अय्यूब महरोली को चुना गया। समिति के सचिव मोहम्मद फारुक लोधी ने बताया कि बैठक में हबीब, हाजी गयासुद्दीन व तारा हुसैन ने कहा कि समिति के जिम्मेदार खुद भी अपने बच्चों का विवाह इस सम्मेलन में कराएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा जोड़ों का पंजीयन कराया जाए। इसमें अमीर-गरीब का फर्क नहीं हो और सभी शामिल हो।