10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग में जला लाडो की शादी का सामान

कॉलोनीवालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया। आग काबू में आने के बाद स्टोर में रखा बाकी बचा-कुचा सामान सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका।

less than 1 minute read
Google source verification
sikar

सीकर. जिस लाडो की शादी के लिए परिजन सामान इकठ्ठा कर रहे थे, बैरन आग ने उसी को खाक में मिला दिया। इसके अलावा मकान में रखे करीब 60 हजार रुपए जलकर राख हो गए। कॉलोनीवालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया। आग काबू में आने के बाद स्टोर में रखा बाकी बचा-कुचा सामान सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या तीन के निवासी रफीक अहमद की बेटी की कुछ महीनों बाद शादी होनी है। जिसके लिए परिवार वाले अभी से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और बेटी को देने के लिए सामान एकत्रित कर रहे थे।

लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण स्टोर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। बतौर रफीक के अनुसार कमरे की जाली में धुंआ निकलता देख सभी उसी की तरफ दौड़ पड़े। दरवाजा खोलते इससे पहले कमरे में आग की लपटें उठना शुरू हो गई। हो-हल्ला सुन पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने बाल्टियां भर आग पर पानी डाला। इसके बाद अग्निशमन मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। परिजनों ने बताया कि स्टोर में कूलर, पंखे, कपड़े और दहेज के लिए जमा किया हुआ काफी सामान जल गया। शादी के लिए जोड़े गए करीब 60 हजार रुपए नकद भी सही सलामत नहीं बचे।


शहर की कॉलोनियों में कई ऐसे सकड़े रास्ते हैं। जिनके कारण अग्निशमन आग लगने के बाद भी मजबूरी में समय पर नहीं पहुंच पाती है। जिसका खामियाजा पीडि़त परिवार को भुगतना पड़ता है। आगजनी के ऐसे कई मामले हैं। जिनमें सकड़े रास्तों के कारण अग्निशमन गाड़ी को बीच रास्ते में ही खड़ा होना पड़ा और तब तक सब कुछ स्वाह हो चुका था।