महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की पहली सूची के लिए जिले के हजारों विद्यार्थी को देर रात तक इंतजार करना पड़ा। सीकर में राज्य में सबसे देरी से कटऑफ जारी की गई। सभी कॉलेज प्रशासनों ने इसकी तैयारियां कर ली थी, लेकिन जयपुर से लिंक नहीं मिलने से ऐसा हुआ। कट ऑफ जारी करने के बाद विद्यार्थियों के मोबाइल पर प्रवेश के मैसेज भी आए। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में कुल सीटों की संख्या करीब 7580 हैं। अब आवेदनों की जांच के बाद फीस जमा की जाएगी। राजकीय कला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी अरविंद महला ने बताया कि कट ऑफ रात तक जारी कर दी गई।