
VIDEO: ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना/मावंडा. ग्राम जीलो में भवानी सिंह को टैक्टर से रौंद कर हत्या के मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति और तीन महिलाओं को डाबला पुलिस ने गिरफ्तार किया है, डाबला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि भवानी सिंह की हत्या के आरोपी रविन्द्र सिंह, उसकी पत्नी माया कंवर, रविन्द्र सिंह की बहन प्रकाश कंवर व सुमन कंवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के छोटे भाई नंद सिंह ने इन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भवानी सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जनक सिंह व दीपक सिंह जो ट्रैक्टर लेकर फ रार हैं अभी तक नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के छोटे भाई नंद सिंह के अनुसार रविन्द्र सिंह की दोनों बहन गुजरात रहती है, जो हमारे परिवार को मारने के लिए आई हुई थी। गौरतलब है कि रास्ते के विवाद को लेकर मवेशी चराने वाले भवानी सिंह पर जनक सिंह व अन्य ने बुधवार को ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी थी ।
Published on:
16 Nov 2023 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
