10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर

Video- शहीद हुए कोतवाल और कांस्टेबल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डीजीपी गहलोत्रा, जवानों दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

सीकर

image

Abdul Bari

Oct 07, 2018

सीकर ।

राजस्थान के सीकर जिले में देर रात हुई गैंगवार के बाद रविवार को थानेदार मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश का पार्थिव शव स्थानीय क्षेत्र में लाया गया। सीकर के फतेहपुर उपखंड के बेसवा गांव के पास फायरिंग में शहीद हुए कोतवाल और कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई। आईजी वीके सिंह, एसपी प्रदीप मोहन सहित पुलिस अधिकारी और जवानों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि। इस दौरान जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया। वहीं डीजीपी ओ पी गहलोत्रा भी फतेहपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले में बदमाशों की धरपकड़ भी तेज कर दी है।

परिजनों ने की शहीद का दर्जा देने की मांग

थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश के परिजनों ने सरकार से एक करोड़ रुपए के साथ शहीद का दर्जा देने की मांग की है। फ़िलहाल पार्थिव देह को स्थानीय क्षेत्र में पहुंचा है।