रेलवे के अनुसार खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओें के लिए रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा (09633) 1,2,4,8,9,14, 15 व 16 अगस्त को रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस से 2.20 बजे रवाना होकर 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 16 डिब्बो वाली डेमू ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा (09733) 2,3,5,9,10,15, 16 व 17 अगस्त को जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में इन्ही दिनों में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। 11 डिब्बे वाली ट्रेन रास्ते में ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी।