1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : भाजपा-कांग्रेस के इन बागियों को Hanuman Beniwal ने टिकट देकर बदल डाले सियासी समीकरण

rajasthan election 2018 : शेखावाटी में फिलहाल हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। तीनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में मुकाबले को अब अधिक रोचक बना दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Nov 2018, 6:20 PM IST

Hanuman Beniwal party candidates list for rajasthan election 2018

Hanuman Beniwal party candidates list for rajasthan election 2018

सीकर.

rajasthan election 2018 में अब तक तो लोगों को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूचियां ही चौंका रही थी, मगर इन दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बाद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने चौंकाने वाला सूची जारी की है। शेखावाटी में फिलहाल हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। तीनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में मुकाबले को अब अधिक रोचक बना दिया है। कांग्रेस व भाजपा दोनों के सियासी समीकरण भी बिगाड़ दिए हैं।


सीकर से वाहिद चौहान

सीकर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2013 को चुनाव एनसीपी से लडऩे वाले वाहिद चौहान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी का दामन थाम लिया है।


नीमकाथाना से रमेश खंडेलवाल
वहीं नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी रमेश खंडेलवाल भी हनुमान बेनीवाल की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। खंडेलवाल एक बार कांग्रेस से विधायक भी रह चुके है। जबकि चौहान की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक चुनाव हार गए थे।

नवलगढ़ से प्रतिभा सिंह
इधर नवलगढ़ में पूर्व विधायक प्रतिभा ङ्क्षसह ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से पर्चा भरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रतिभा ने पिछले दो चुनाव कांग्रेस से लड़े थे, लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था।

हनुमान बेनीवाल आएंगे सीकर
वाहिद चौहान व रमेश की टिकट पर अंतिम मोहर शनिवार देर शाम को लगेगी। सोमवार को दोनों प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान इनके साथ हनुमान बेनीवाल भी रह सकते हैं।