1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोच समझकर करें प्रत्याशी का चुनाव

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 17 Nov 2018, 6:01 PM IST

jan agenda

सोच समझकर करें प्रत्याशी का चुनाव

-‘मेरा वोट मेरा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत हुई जनएजेंडा बैठक
श्रीगंगानगर.

‘मेरा वोट मेरा संकल्प’ के तहत शनिवार को शहर के श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में जनएजेंडा बैठक हुई। इसमें प्रबंधन की छात्राओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन सोच समझ कर करने, प्रत्याशी के चुनाव से पहले उसकी विशेषताओं और कमियों का आकलन करने, इलाके की समस्याओं का निराकरण करने में उसकी क्षमता और रुचि, इलाके में उसकी छवि आदि के बारे में जानकारी लेने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मतदान अवश्य करने का संकल्प भी दिलाया गया।

छात्राओं को बताया गया कि प्रत्याशी के चयन के समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे कि ऐसे लोग ही चुने जाएं जो स्वच्छ छवि के हों तथा इलाके के विकास की सोच रखते हों।

फेक न्यूज पर नहीं करें विश्वास
इसके साथ ही छात्राओं को फेक न्यूज पर विश्वास नहीं करने के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाचार पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की पुख्ता जानकारी लेना जरूरी है। किसी समाचार पर तब ही विश्वास किया जाना चाहिए जब कि वह किसी पुख्ता स्रोत के जरिए ही आया हो।

समस्याएं जिनका निराकरण जरूरी
इसके साथ ही इलाके में पंजाब क्षेत्र से आ रहे दूषित पानी की समस्या, राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों का अभाव, इलाके में किन्नू प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने, साधुवाली में गाजर मंडी विकसित करने, सीमा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं विकसित करने सहित इलाके के कई प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया गया।

मतदान करना जरूरी
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नरेश जैन ने कहा कि वर्तमान में समय मतदान करना जरूरी है। जब मतदाता अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी निभाएगा तो प्रत्याशियों को भी मतदाता का महत्व समझ में आएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़