
राजस्थान के सीकर जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य महिलाओं की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई।
पाटन. राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के कांथली गांव में बारिश के कारण रविवार सुबह एक मकान के गिर जाने से 40 बकरियों की मौत हो गई।
मामले के अनुसार कांथली निवासी छीतरमल योगी बकरियां चराकर अपना जीवनयापन करता है। बारिश के कारण उसने 110 बकरियों को मकान के कमरे में बंद कर रखा था। सुबह उसकी पत्नी बकरियों का दूध निकालने के लिए कमरे में गई तभी अचानक कमरा गिरने लगा।
कमरे को गिरते देख छीतरमल की पत्नी बाहर भाग गई। देखते ही देखते मकान के दो कमरे गिर गए, जिसमें 110 बकरियां दब गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद जेसीबी से मलबे को हटाकर बकरियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 40 बकरियों की मौत हो गई जबकि 40 बकरियां गंभीर घायल हैं।
मामले की सूचना पर उपखंड अधिकारी जेपी गौड़, नीमकाथाना तहसीलदार सरदार सिंह गिल तथा नायब तहसीलदार सत्यवीर यादव ने घटनास्थल पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि नीमकाथाना तहसीलदार को हादसे में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। आपदा प्रबंधन के तहत छीतरमल को मृत्यु व घायल बकरियों तथा कमरों के नुकसान के लिए नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
DEMO PIC
Updated on:
23 Jul 2018 03:27 pm
Published on:
23 Jul 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
