सूदखोरी से तंग, लेकिन पुलिस को बताने की हिम्मत नहीं। आखिर में जनवरी 2017 को मजबूरन मौत को गले लगा लिया। जीते जी तो पुलिस को को कुछ नहीं बता सके, लेकिन मरते समय एक कागज का टुकड़ा छोड़ गए। इस कागज के टुकड़ ने समाज के साथ पुलिस के सामने एक कड़वा सच सामने लाया और वह था सूदखोरों का। इस मामले में बेटे मनीष के कर्ज तले दबे बोझ में उसके माता-पिता रमेश स्वामी व संतोष देवी ने जहर खाने के बाद अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगा कर जान दे दी थी। पुलिस को घटना स्थल पर जहर की गोलियां और एक सुसाइड नोट भी मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि बेटे का कर्ज चुकाने के लिए पहले तो दंपती ने अपनी जमीन जायदाद इसके बाद गहने तक बेच दिए थे। लेकिन, फिर भी सूदखोरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तो परेशान होकर वे अपनी जान पर खेल गए थे।