11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा : ये शख्स डेढ़ साल से कर रहा था गैर कानूनी कारोबार, ऐसे हुआ गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित चूरू व हनुमानगढ़ जिले में अवैध शराब की सप्लाई करता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 May 2018, 1:35 PM IST

illegal wine seized

सीकर. डेढ़ साल से शराब तस्करी के कारोबार से जुड़े एक आरोपित को आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के 195 कार्टन के साथ गिरफ्तार किया है। धोद रोड से गिरफ्तार आरोपित ने अपनी कार में देशी शराब के 9,360 पव्वे भर रखे थे। जिनकी सप्लाई की तलाश में वह इधर-उधर घूम रहा था। सहायक आबकारी अधिकारी महीपाल सिंह राणावत ने बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि बसंत विहार निवासी रविंद्र ङ्क्षसह धोद रोड पर अवैध शराब की सप्लाई के लिए खड़ा है। इस पर विभाग के सीआई मुश्ताक खान को मय जाब्ते के साथ भेजा गया तो उन्हें देखकर पहले तो आरोपित ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, बाद में पीछा कर उसे दबोच लिया और कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें अवैध देशी शराब के 19 कार्टन मिले। जिन्हें जब्त कर आरोपित को उसकी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित चूरू व हनुमानगढ़ जिले में अवैध शराब की सप्लाई करता था।

सवालों के घेरे में परिणाम
सीकर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर में गड़बडिय़ों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले परीक्षा से पहले ही पेपर वायरल हुए, अब परिणाम भी आंख मूंदकर जारी किया जा रहा है। एलएलएम के विद्यार्थियों ने तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में गड़बडिय़ां होने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को परीक्षा नियंत्रक को भी ज्ञापन दिया गया है।

छात्रों ने बताया कि एलएलएम के प्रथम सेमेस्टर के ड्यू पेपर में पुराने ही प्राप्तांक दर्शाए गए हैं, जो गलत है। इसके अलावा तृतीय सेमेस्टर के प्राप्तांक प्रोजेक्ट वर्क के साथ दिए जाने थे, जबकि यह अंक कम लग रहे हैं। एक विद्यार्थी जो परीक्षा में अनुपस्थित था, उसे उपस्थित दिखाया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।