21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने नहीं माना कहना तो पति ने कुल्हाड़ी से काटा गला

सीकर शहर के दासा की ढाणी क्षेत्र में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी थी। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर नागौर के लाडनूं कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Jun 14, 2023

photo1686727662.jpeg

सीकर शहर के दासा की ढाणी क्षेत्र में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी थी। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर नागौर के लाडनूं कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी सीकर छोड़कर भाग गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी गत कई सालों से उसका कहना नहीं मान रही थी, हालांकि विवाद कई बार होता था लेकिन उस समय उसे काफी गुस्सा आ गया था। उद्योग नगर थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी गुड्डी देवी (45) की हत्या करने के बाद आरोपी पति होशियार राम (62) जाति राज नट पुत्र खींचाराम मौके से फरार हो गया था। आरोपी मूलत: खदाया सालासर चूरू का रहने वाला है और वह पिछले कई साल से दासा की ढाणी के पास स्थित सरकारी जमीन पर झुग्गी झौंपड़ी बनाकर रह रहा है। आरोपी की लोकेशन लगातार नागौर के जंगलों में आ रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने अनेक ठिकानों पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें : बिजली कनेक्शन कराने की बात पर हुआ झगड़ा फिर भतीजे ने चाचा को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट


आखिरकार पुलिस ने आरोपी होशियार राम को नागौर जिले के लाडनूं कस्बे के हीरावती गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि उसकी पत्नी पिछले कई सालों से उसका कहना नहीं मान रही थी जिसके चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम सीआई श्रीनिवास जांगिड़, एएसआई प्रभूसिंह, सुरेश कुमार, महेश कुमार, जयसिंह, हंसराज व कुसुम का सहयोग रहा।