पति से दूर रहने की कमी तो खलती है, लेकिन पीहर और ससुराल दोनों एक ही शहर में होने के चलते कभी एकेला पन महसूस नहीं होता। ससुराल में पीहर जैसा प्यार और पीहर से जाने के बाद भी माता-पिता का दुलार कभी कम नहीं हुआ। जब मन किया तब ससुराल और पीहर में माता-पिता के साथ रहने का मौका मिल ही जाता हैं। पीहर पक्ष से पिता, दादा और भाई इस तरह तीन पीढिय़ां आर्मी में हैं। पिता महेंद्र सिंह राठौड़ शांति नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। महेंद्र सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में रिक्शो के प्रभारी है।