टीम ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूने
सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी के निर्देशानुशार अनेक दुकानों पर टीम ने खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। खाद्य निरीक्षक फूल सिंह बालिया ने बताया कि श्री श्याम जनरल स्टोर से महेश्वरी चाय, श्री राम कृष्ण भोजनालय से गेहू का आटा , चौधरी ट्रेडर्स से सरसों का तेल (पवन), सत्य नारायण जय प्रकाश से (घी कृष्णा) एवं न्यू राधा की रसोई से सोयाबीन तेल के सेंपल लिए एवं सभी दुकानदार को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।