पांच बुकिंग, दो रिजर्वेशन काउंटर होंगे शुरू, ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच
रींगस. बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को डीसीएम हरफूल सिंह ने रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा स्टेशन की सुविधाओं में विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा है जिसके कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की व्यवस्था के लिए आईओडब्ल्यू व निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। पांच बुकिंग काउंटर के साथ दो एटीवीएम व दो रिजर्वेशन काउंटर मेले पर यात्रियों को टिकट के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्लेटफार्मो पर छाया व लाइट के लिए विशेष इंतजामात किए जा रहे हंै। डीसीएम ने ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों की भी जांच की।