सीकर/श्रीमाधोपुर. राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में किन्नरों से बंधी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नागौर की कुचामन निवासी किन्नर सजना कवर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि श्रीमाधोपुर निवासी दीपक गुर्जर उर्फ पहलवान ने बुधवार को उसे मोबाइल पर फोन किया था। जिसमें उसने 50 हजार रुपए की मासिक बंधी देने की बात कही। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि दीपक गुर्जर के अलावा पलसाना निवासी मनीषा बाई, सोनियाबाई व उनके साथी उसे व उसके चेलों को परेशान कर रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि दीपक गुर्जर अपराधी प्रवृति का है। जिसके गुंडों का बहुत बड़ा सर्किल है। पुलिस प्रशासन भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह चार बार जेल भ जा चुका है। वह जैसा कहे वैसा ही करो। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।