12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी व 3 बच्चे बिक ना जाए इसलिए पौने 400 किलोमीटर नंगे पैर चला आया यह शख्स

www.patrika.com/sikar-news

2 min read
Google source verification
kota family in sikar

kota family in sikar

सीकर. करीब एक महीने पहले कोटा से लापता हुए तीन बच्चे व एक महिला के अपहरण के आरोप सीकर के दंपती पर लगाए गए हैं। जिनकी तलाश में पीडि़त व्यक्ति कोटा से नंगे पैर यहां पहुंचा है। आरोप है कि यहां के दंपती ने उसके तीन बच्चों व पत्नी का अपहरण कर लिया है। वे सभी सीकर में ही छुपे हुए हैं। सीकर से कोटा की दूरी करीब पौने 400 किलोमीटर है।

कोटा के लखावा निवासी रामावतार पांचाल का आरोप है कि उसकी पत्नी बबीता व तीन उसके बच्चे छह जून 2018 से घर से लापता हैं। उनको सीकर निवासी दंपती शिवराज व उसकी पत्नी घर बदलने के बहाने उठा लाए हैं। पीडि़त ने ठान रखा है कि जब तक वह अपने बच्चों व पत्नी खोज नहीं लेगा तब तक पैरों में जूत्ते चप्पल नहीं पहनेगा। खोजबीन पूरी होने तक वह नंगे पैर ही घूमेगा।

रामावतार के अनुसार अपहरणकर्ता का सुराग लगा है कि वह सीकर में हैं। इसके लिए वह उस फैक्ट्री में जाकर आया है। जहां आरोपी शिवराज काम करता था। हालांकि फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि शिवराज उसके यहां से तीन साल पहले ही काम छोड़ कर जा चुका है। उसकी तलाश में वह स्थानीय पुलिस को लेकर दर-दर भटक रहा है।

राखी बांधकर बनाया था रिश्ता
लखावा के रामवतार का की मानें तो वह ई मित्र चलाता है। शिवराज की पत्नी किरण उसकी बुआ की लड़की की सहेली होने के कारण घर आना-जाना था। इसके बार किरण ने मुझे और बबीता ने उसके पति शिवराज को राखी बांधकर भाई बना लिया था। लेकिन छह जून 2018 को किरण उसकी पत्नी बबीता के पास आई और घर खाली कराने की मदद का नाम लेकर अपने पति के साथ उसका अपहरण कर ले गई।

साथ में वे लोग उसके तीन छोटे बच्चों को भी ले गए। उसके घर लौटने पर पड़ौसियों ने बताया तो वह शिवराज के यहां पहुंचा। शिवराज व उसकी पत्नी किरण भी यहां से गायब मिले तो उसने घटना की जानकारी कोटा पुलिस को दी। लेकिन मामले में पुलिस भी उसका सहयोग नहीं कर रही है। आरोपी दंपती के सीकर में होने की सूचना पर वह उन्हें यहीं कई दिनों से ढूंढने में जुटा है।


हाथों में रखता है फोटो
पीडि़त रामवतार खोजबीन के लिए अपनी पत्नी और बच्चों सहित आरोपी दंपती की तश्वीर हाथों में रखता है। जिनको दिखाकर वह हर किसी से उनके बारे में पूछता फिर रहा है। कई पंपलेट छपवा रखे हैं। बच्चे व पत्नी वियोग में ईमित्र पर कम्प्यूटर सिखाने वाले रामवतार की हालत खोजबीन में पतली हो गई है। लेकिन, उसका मानना है कि एक दिन व अपने बच्चे व पत्नी को जरूर खोज निकालेगा।

बेचने का डर
आरोपी दंपती की तलाश में रामवतार के गांव के कुछ लोग भी उसके साथ सीकर आए हुए हैं। इनका कहना है कि आरोपी शातिर हैं और उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं वे लोग बबीता व उसके तीनों बच्चों का सौदा कर कहीं उनको बेच ना दें।