छह भाइयों में सबसे बड़े, बस में ही सफर
मदन लाल सैनी छह भाइयों में सबसे बड़े हैं। भाई गोपाल, महावीर व जगदीश ने भी खुशियां जताई, जबकि ओमप्रकाश का निधन हो चुका। बेटा मनोज जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करता है। छह बेटियां हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले वे अधिकतर सफर रोडवेज बस में ही करते रहे हैं।