मुकुंदगढ़. शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी हड़पने के आरोप में पुलिस थाने में इस्तगाशे के जरिये मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक गांव नाहरसिंहानी निवासी रामेश्वरलाल बांवरिया ने रिपोर्ट दी है कि 35 हजार रूपए देकर उसकी शादी एक मार्च 2018 को नागौर के बांटलिया मारोठ निवासी कानी देवी के साथ हुई थी। आरोपिता पत्नी कानी देवी ने गुढा के खीवासर निवासी देवीलाल बांवरिया, कालू, मोहनी देवी व मच्छो के साथ मिलकर एकराय होकर षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी कर 16 मई को उसके घर से 47 हजार रूपए नकद व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।