
Madan Lal Saini with MLA shubhkaran Chaudhary In jaipur
उदयपुरवाटी (झुंझुनूं).
राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की सादगी का हर कोई कायल है। पार्टी के प्रति वफादारी, सादगी और हमेशा जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में इनकी पहचान है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा भी कि एक छोटे से कार्यकर्ता से इतने बड़े पद पर आने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आएगा। इसकी एक मिसाल रविवार को भी देखने को मिली।
Rajasthan BJP Chief Madan Lal Saini : दसवीं में थे तब हुई शादी, महीनेभर पहले कर रहे थे खेजड़ी की छंगाई
हुआ यूं कि मदन लाल सैनी को राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को उदयपुवाटी विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयपुर उनका स्वागत करने गए। सभी ने उनको गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
गुलदस्ता भेंट करने के दौरान mla shubhkaran chaudhary ने सैनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहा, मगर प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने चौधरी को यह कहकर रोक दिया कि वे उनके पैर छूना गलत बात है, क्योंकि चौधरी उनकी पार्टी के विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि मदन लाल सैनी खुद भी उदयपुरवाटी से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1990 में सैनी यहां से विधायक बने थे।
शेखावाटी पर रहेगा जोर
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया से बातचीत में सैनी कहा कि शेखावाटी उनकी कर्मस्थली है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद शेखावाटी पर उनका विशेष जोर रहेगा। यहां प्रयास रहेगा कि भाजपा को एक भी सीट नहीं हारने दिया जाए।
ये लोग भी थे मौजूद
उदयपुरवाटी के वर्तमान विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में सैनी का स्वागत करने वालों में शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिदाराम सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, विधानसभा प्रभारी महेश सैनी, दीनदयाल जीनगर, झबरसिंह शेखावत, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन सैनी, बालाजी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह धीवा, पूर्व जिला मंत्री बबिता राठी, पूर्व गणेश गुप्ता भोड़की आदि शामिल रहे।
Updated on:
02 Jul 2018 01:09 pm
Published on:
02 Jul 2018 12:56 pm
