खेजड़ी की छंगाई
पत्नी ने बताया कि वे बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से कुछ माह पहले वे एक दिन खेत पर (खेजड़ी) जांटी की छंगाई कर रहे थे, कुल्हाड़ी की हाथ में ऐसी चोट लगी कि ऑपरेशन करवाना पड़ गया था।
छह भाइयों में सबसे बड़े, बस में ही सफर
मदन लाल सैनी छह भाइयों में सबसे बड़े हैं। भाई गोपाल, महावीर व जगदीश ने भी खुशियां जताई, जबकि ओमप्रकाश का निधन हो चुका। बेटा मनोज जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करता है। छह बेटियां हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले वे अधिकतर सफर रोडवेज बस में ही करते रहे हैं।