19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / सीकर कलेक्ट्रेट पर माकपा का अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू, खाने-पीने की हो रही है व्यवस्था

सीकर कलेक्ट्रेट पर माकपा का अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू, खाने-पीने की हो रही है व्यवस्था

कृषि मंडी के बाद माकपा ( Makpa Protest in Sikar ) ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाल दिया है। यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 16 Sep 2019, 6:04 PM IST

Live : सीकर कलेक्ट्रेट पर माकपा का अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू, खाने-पीने की हो रही है व्यवस्था

Live : सीकर कलेक्ट्रेट पर माकपा का अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू, खाने-पीने की हो रही है व्यवस्था

सीकर।

कृषि मंडी ( Sikar Karshi Mandi ) के बाद माकपा ( Makpa Protest in Sikar ) ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाल दिया है। यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद है। नेताओं ने पडा़व मांग पूरी नहीं होने तक जारी रखने की घोषणा की है। जिसमें पड़ाव में शामिल लोग कलेक्ट्रेट ( Sikar Collectorate ) पर ही डटे रहेंगे। जिसमें उनका खाना-पीना रहना कलेक्ट्रेट पर ही होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल पर ही चाय बनाई जा रही है। महापड़ाव के कारण कलेक्ट्रेट रोड़ पूरी तरह से जाम है। प्रशासन द्वारा मांर्गों का परिवर्तन कर वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं सुरक्षा के इंतजाम के लिए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। इससे पहले कृषि मंडी में चल रही सभा में पुरुषों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी पहुंची। माकपा के जिला सचिव किशन पारीक, पूर्व विधायक अमराराम व पेमाराम, बादरा विधायक बलवान पूनियां सहित कई नेता सभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: कृषि मंडी में महापड़ाव के बाद अब माकपा ने उठाया यह बड़ा कदम, पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात

कृषि मंडी में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अमराराम ने कहा कि चक्काजाम के दौरान सरकार व पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव व आंदोलन की रणनीति के बारे में बताया था। इसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण मजबूरन जिले के कार्यकर्ताओं को मंडी में सभा कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद रैली के रूप में सभी कार्यकर्ताओं सहित लोग कलेक्ट्रेट के कूच के लिए निकल पड़े। यहां माकपा अनिश्चितकालीन महापड़ाव पर है।

यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट पर महिला SI पर गंभीर आरोप लगाकर फंदे पर झूला कांस्टेबल, 4 दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग