Man Dead Body Found in Sikar : सांवली रोड स्थित जीवननगर में बाजरे के खेत में आठ दिन से लापता व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सिर कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। हाथ व पैर भी अलग थे। बदबू आने पर लोगों का पता लगा। मृतक 25 अगस्त से लापता था और 28 अगस्त को उद्योग नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एएसपी देवेंद्र शर्मा, डीएसपी सौरभ तिवाड़ी, सदर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत, उद्योगनगर थानाधिकारी वीरेंद्र शर्मा सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने के बाद एफएसएल व एमओबी टीम को भी जांच के लिए बुलाया। क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण मौके पर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल बोर्ड को बुलाया गया। डीएसपी सौरव तिवाड़ी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त चतर सिंह पुत्र नानूराम निवासी सालम सिंह की ढाणी के रुप में हुई है।