29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 साल की बेटी को लेकर प्रेमी संग भागी शादीशुदा प्रेमिका, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Married Woman Run Away with Lover : घरेलू कलह में 7 साल की बेटी को लेकर घर से निकली विवाहिता दो दिन बाद प्रेमी संग जयपुर में मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 21 Aug 2019, 5:49 PM IST

7 साल की बेटी को लेकर प्रेमी संग भागी शादीशुदा प्रेमिका, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

7 साल की बेटी को लेकर प्रेमी संग भागी शादीशुदा प्रेमिका, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

सीकर.

Married Woman Run Away with Lover : घरेलू कलह में 7 साल की बेटी को लेकर घर से निकली विवाहिता दो दिन बाद प्रेमी संग जयपुर में मिली है। पुलिस टीम दोनों को सीकर लेकर आई है। धर्माणा चौकी प्रभारी भोपाल सिंह के मुताबिक 16 अगस्त की रात को 11 बजे विवाहिता की 7 साल की बच्ची के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी। उन्होंने बताया कि मस्तानशाह मोहल्ला निवासी युवक ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। 10 साल पहले उनकी शादी हुई थी और एक 7 साल की बच्ची भी है। पुलिस की टीम ने अगले दिन विवाहिता की सीकर सहित अन्य जगहों पर तलाश शुरु की।

Read More :

कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, कान में लगा हुआ था इयरफोन

उन्होंने बताया कि दो दिन के बाद विवाहिता की जयपुर में लोकेशन मिली। पुलिस टीम विवाहिता के पति व अन्य परिजनों को साथ लेकर जयपुर पहुंची। कालवाड़ रोड पर विवाहिता बच्ची के साथ सडक़ पर ही घूमती हुई मिली। उनके साथ में एक युवक भी था। उन्होंने बताया कि विवाहिता को सीकर लेकर आए। पुलिस को विवाहिता ने पीहर पक्ष के साथ जाने का बयान दिया। इसके बाद उसे भेज दिया गया। विवाहिता ने अपनी मर्जी से ही युवक के साथ जाने की बात कहीं। विवाहिता का प्रेम प्रसंग के कारण जाना बताया जा रहा है।

Read More :

आधी रात को बेटी के जगाने पर पिता ने कमरे में देखा तो उड़ गए होश, इस हाल में मिली पत्नी