5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद महेश की पार्थिव देह पैतृक गांव लांपुआ पहुंची, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रंगोली-पुष्पवर्षा से शहादत को किया नमन

शहीद महेश की पार्थिव देह चार घंटे बाद उनके पैतृक गांव लांपुआ पहुंच गई है। रींगस थाने से लांपुआ गांव के बीच जगह-जगह वाहन और बाइक रैली के साथ पुष्प वर्षा और रंगोली सजाकर शहीद की शहादत को नमन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
शहीद महेश की पार्थिव देह चार घंटे बाद उनके पैतृक गांव लांपुआ पहुंच गई है।

शहीद महेश की पार्थिव देह पैतृक गांव लांपुआ पहुंची, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रंगोली-पुष्पवर्षा से शहादत को किया नमन

सीकर/खाटूश्यामजी/रींगस.
शहीद महेश की पार्थिव देह चार घंटे बाद उनके पैतृक गांव लांपुआ पहुंच गई है। रींगस थाने से लांपुआ गांव के बीच जगह-जगह वाहन और बाइक रैली के साथ पुष्प वर्षा और रंगोली सजाकर शहीद की शहादत को नमन किया गया। रींगस थाने से 10 किलोमीटर की दूरी पर लांपुआ गांव में शव यात्रा को पहुंचने में 4 घंटे लगे। शहीद महेश की पार्थिव देह घर पहुंचते ही उनके परिवारजन बिलख पड़े। यात्रा के दौरान ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रंगोली पुष्प वर्षा से शहादत को किया नमन
शहीद की यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर पुष्प वर्षा कर शहीद की शहादत को नमन किया। वहीं यात्रा में लोग भारत माता की जय व महेश कुमार अमर रहे के जयघोष लगाते रहे।

Read More :

शहीद महेश की पार्थिव देह पैतृक गांव लांपुआ पहुंची, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रंगोली-पुष्पवर्षा से शहादत को किया नमन

लांपुआ के शहीद महेश की अंतिम यात्रा के लिए सजा रथ, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना

शेखावाटी के लाडले का आज होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबा लांपुआ गांव