29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दो दिन बाद तेज गर्मी

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम एक बार फिर से बदला है और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शेखावाटी की बात करें तो फतेहपुर में बीती रात (12 फरवरी) तापमान 0.5 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में मौसम फिर बदलेगा और तेज गर्मी पड़ने लगेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 13 Feb 2023, 4:33 PM IST

weather update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम एक बार फिर से बदला है और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शेखावाटी की बात करें तो फतेहपुर में बीती रात (12 फरवरी) तापमान 0.5 डिग्री पर आ गया है और 13 फरवरी को दिनभर सर्द हवाओं का पहरा है। कमोबेश यही स्थिति राजस्थान के अन्य जिलों की रही। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा और तेज गर्मी पड़ने लगेगी। राजस्थान में धोरे तेजी से तपेंगे।

22 जगह 10 डिग्री से नीचे तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुरकी माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी थम गई है। जिसके बाद उत्तरी हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ाई है। इसका असर दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। उधर, फतेहपुर का तपमान 3.5 डिग्री से गिरकर 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि चूरू 3.7 डिग्री पर रहा है। प्रदेश में 22 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इसके बाद 14 फरवरी से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होगा। जिसके असर से प्रदेश में फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

यूं बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रतिचक्रवाती (Anticylonic) तंत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके तहत 16 व 17 फरवरी के बीच जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस (औसत से अधिक) के आसपास दर्ज हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 17 फरवरी के बाद गर्मी का असर लगातार बना रहेगा।