चुनाव से कुछ समय पहले ही भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हुए जेपी चंदेलिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार भी जनता ने जीत का सेहरा साक्षर सुंदरलाल के बांधा। सुंदरलाल को 50.52 फीसदी (72914) मत मिले। दूसरे स्थान पर रिटायर्ड आइएएस जेपी चंदेलिया रहे, उनको कुल 40.82 फीसदी (58918) मत मिले। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी मदन लाल को मात्र 3.25 फीसदी (4691) मत ही मिले।