10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल पम्प पर महिला से अश्लील हरकत, बाइक सवार युवकों ने बचाई उसकी इज्जत

Sikar woman ने दो युवकों पर मारपीट और इसके बाद अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
sikar

girl

सीकर. एक महिला ने दो युवकों पर मारपीट और इसके बाद अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पहले तो उसके बेटे के साथ इन युवकों ने मारपीट की। इसके बाद जब वह पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

सीकर सदर थाना पुलिस के अनुसार नागा की ढाणी निवासी महिला ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा और बेटी इंग्लिश की तैयारी के लिए सीकर जा रहे थे। जब वे सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पेट्रोल पंप मालिक के दोनों बेटों ने उनको बुलाया और पंप के पास बनी दुकान से रुपए चोरी करने के आरोप लगाते हुए बेटी को तो मुझे बुलाने के लिए भेज दिया और बेटे के साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंची तो दोनों युवकों का कहना था कि चोरी करने के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में हैं। जिनको दिखाने के लिए वह मुझे घसीट कर कमरे में ले जाने लगे और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे। चिल्लाने पर उधर से गुजर रहे बाइक सवार आए तो आरोपी उसे छोड़कर भाग छूटे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इधर, आरोपियों के पिता का आरोप है कि महिला के दोनों बच्चे पिछले कई दिनों से उसकी दुकान से रुपए चुरा रहे थे। जिनके फुटेज दिखाने के लिए जब बच्चों की मां को कैमरे लगे कमरे की तरफ ले जाने लगे तो उसने बेवजह हल्ला कर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि पुलिस ने उसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर उसे थाने से वापस भेज दिया।