25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan मानसून विदाई: IMD का अपडेट, जानें 1-2-3-4-5-6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather News: मानसून राजस्थान के आधे से अधिक हिस्से से जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ और हिस्से से अगले एक दो दिन में मानसून के रुखस्त होने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Oct 2024, 2:54 PM IST

Monsoon 2024: मानसून विदाई के अंतिम दौर में सीकर सहित प्रदेश में मौसम बदल गया है। नमी के साथ दिन और रात के तापमान में लगातार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि और उमस रहेगी। सीकर में रविवार रात नमी ज्यादा होने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आई। सीकर में सोमवार सुबह से तल्ख धूप के बावजूद नमी ज्यादा होने से गर्मी का अहसास कम हुआ। दोपहर में मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बढ़ा। दिन ढलने के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: कल का अवकाश, बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

मानसून राजस्थान के आधे से अधिक हिस्से से जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ और हिस्से से अगले एक दो दिन में मानसून के रुखस्त होने की उम्मीद है।

1-2-3-4-5-6 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार
1 अक्टूबर को कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
2 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
3 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
4 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
5 अक्टूबर को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
6 अक्टूबर को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग