सीकर.रींगस के फाटक संख्या 110 पर जलभराव से परेशान युवक ने सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती को चुनावी वादा याद दिलाया तो वह तैश में आ गए। उन्होंने युवक को फोन पर कहा कि वह अभी-अभी मंत्री के ऑफिस से ही निकले है। लेकिन जैसे ही युवक ने लोकसभा चुनाव में वोट देने की बात कही तो सांसद ने कहा कि मैं निकालूंगा क्या वाल्टी लेकर पानी। सांसद ने युवक को कहा कि आप बात करने का रवैया ठीक नहीं है। हालांकि इसके बाद युवक व सांसद के बीच पानी निकासी की समस्या को लेकर लगभग पौने दो मिनट बातचीत भी हुई। सांसद का तर्क है कि युवक कई दिनों से शराब पीकर फोन कर रहा था, उसको पहले भी समझा दिया था।