10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापरवाही : सीकर में रोजाना प्यासे रहते हैं 378 गांव-ढाणियां, विभाग के पास नही आंकड़े

जिले के 500 से ज्यादा गांवों में पेयजल किल्लत के हालात बने हुए हैं और जलदाय विभाग है कि प्रतिदिन मात्र 122 टैंकर फेरे ही कर पा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 May 2018, 5:17 PM IST

water problem

सीकर. जिले के 500 से ज्यादा गांवों में पेयजल किल्लत के हालात बने हुए हैं और जलदाय विभाग है कि प्रतिदिन मात्र 122 टैंकर फेरे ही कर पा रहा है। ऐसे में 378 गांव रोजाना प्यासे रह रहे हैं। यह अलग बात है कि सरकारी टैंकर से आपूर्ति में किसी एक गांव का नंबर आता है तो किसी दिन दूसरे का। उधर, गर्मी के बढऩे के साथ ही गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार की स्थिति बनेगी, ऐसे में ग्रामीणों ने चेतावनी है कि यदि सरकारी टैंकरों से पेयजल व्यवस्था का माकूल इंतजाम नहीं किया गया तो जलदाय कार्यालयों पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।

सामने आया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में तहत केन्द्र सरकार की वेबसाइट पर ‘एनआरडीडब्ल्यू’ पर प्रदेश के गांवों में उपलब्ध पानी, पेयजल स्रोत, आबादी और गुणवत्ता को लेकर आंकड़े अपडेट नहीं है। जबकि इन आंकड़ों के अनुसार ही योजनाओं को बनाया जाता है। डेटाबसे नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी का पेयजल के हिसाब से आंकलन नहीं हो पा रहा है। विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिले में पेयजल किल्लत से प्रभावित नीमकाथाना, खंडेला, श्रीमाधोपुर, दांतारामगढ़ और धोद ब्लॉक का आंशिक क्षेत्र के पांच सौ से ज्यादा गांव व ढाणियां शामिल हैं, इसके बावजूद जिलेभर में टैंकरों के 122 फेरे लगाकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

यह यह डेटाबेसराष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव की आबादी, पशुओं की संख्या, पेयजल के संसाधन, आपूर्ति की व्यवस्था, पेयजल की मांग सहित पानी से संबंधित अन्य जानकारियां होगी। इस डेटा बेस को तैयार करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों की टीम गांव- गांव जाएगी। जहां ग्रामीणों से पानी की समस्या से संबधित चर्चा की जाएगी। टीम पानी की शुद्धता की जांच करवा करवाएंगे।


यह है कारण
डेटाबेस तैयार करने के लिए विभाग के पास टीम नहीं है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भी डेटाबेस तैयार करने के लिए विभाग का सहयोग नहीं करती है। इस कारण विभाग के पास दो वर्ष से डेटा अपडेट नहीं है। विभाग के पास आज भी गांव की बरसों पुरानी सूची, ग्राम पंचायत व वर्ष 2011 की आबादी के फार्मेट ही उपलब्ध है। ऐसे में कर्मचारी भी इसे महज खानापूर्ति ही मान रहे हैं।

-जिले में नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, दांतारामगढ़, धोद का आंशिक भाग पेयजल किल्लत से प्रभावित है। जलदाय विभाग की ओर से इस समय टैंकर विभिन्न गांवों में टैंकरों के 122 फेरे लगाए जा रहे हैं। वेबसाइट पर डेटाबेस अपडेट करने का काम विभाग के पास नहीं है।
एसडी मीना, एसई, जलदाय विभाग, सीकर