सीकर से नीमकाथाना जाने वाले यात्री किराए में फायदा लेने के लिए बिना बस बदले दो टुकड़ों में टिकट ले रहे हैं। पहला टिकट सीकर से उदयपुरवाटी तथा दूसरा उदयपुरवाटी से नीमकाथाना का लेते हैं। सीकर से उदयपुरवाटी का किराया 40 रुपए तथा उदयपुरवाटी से नीमकाथाना का किराया मात्र 45 रुपए है। दोनों किराए का योग मात्र 85 रुपए होता है, जो सीधे तौर पर यात्री को पांच रुपए का फायदा कराता है।