19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / VIDEO: हरियाणा बोर्डर पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

VIDEO: हरियाणा बोर्डर पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

विधानसभा चुनाव को लेकर नीमकाथाना जिले से लगता हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां से आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Mukesh Kumawat

•

Updated: 24 Nov 2023, 7:29 PM IST

VIDEO: हरियाणा बोर्डर पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

VIDEO: हरियाणा बोर्डर पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

नीमकाथाना. विधानसभा चुनाव को लेकर नीमकाथाना जिले से लगता हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां से आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। जिला निर्वाचन और पुलिस प्रशासन ने हरियाणा बोर्डर पर चौकसी बरतते हुए 8 चेक पोस्ट बना पूरी तरह से सील कर दिया है। हरियाणा बॉर्डर सहित जिले में बनाई गई 19 चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रभावी गश्त के साथ डीएसटी और एसएसटी टीम भी अपना कार्य कर रही है। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। चुनाव अंतर्गत की गई व्यवस्थाओं का गुरुवार को कलक्टर श्रुति भारद्वाज व एसपी अनिल कुमार ने हरियाणा बॉर्डर का निरीक्षण कर चैक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों और पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में डीएसटी टीम लगातार कड़ी नजर रख रही है। वहीं हरियाणा से राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे पक्के रास्तों पर भी पुलिस गश्त के साथ-साथ कड़ी नजर रखे हुए हैं। चुनाव को लेकर कलक्टर एवं एसपी ने हरियाणा सीमावर्ती इलाकों में पाटन, मीणा की नांगल, दलपतपुरा, स्यालोदडा, डाबला, डाबला नदी चेक पोस्ट, जीलो में बनाए गए चेक पोस्टों का निरीक्षण कर अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच कर प्रतिबंधात्मक सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के दिशा निर्देश दिए। देवउठनी एकादशी के मौके पर पाटन क्षेत्र के दौरे के दौरान शादियों के माहौल में महिलाओं के बीच कलक्टर भारद्वाज पहुंची तथा 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पाटन बस स्टैंड पर लोगों से चर्चा कर कलक्टर ने सभी से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के अपील की। 24 घंटे की जा रही है वाहनों की जांच पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस कि टीमें लगातार 24 घंटे वाहनों की जांच कर रही है एवं प्रतिबंधात्मक सामग्री या नकदी पाए जाने पर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार त्वरित कार्यवाही कर रही है। उन्होंने चैक पोस्ट पर वाहनों की जांच के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं कैमरा टीम को हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मतदान के लिए बनाए गए बूथों के 100 मीटर में स्थित घरों का पुलिस की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है। जिन घरों में बाहर का व्यक्ति पाया जा रहा है उनसे खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की ओर से होटल, ढाबा, धर्मशालाओं में भी जांच की जा रही है। वहीं आईटीबीपी, अरूणाचल प्रदेश व नागालेंड की पुलिस तथा आरएसी पुलिस, यूपी व हरियाणा के होमर्गाड सहित राजस्थान की पुलिस फोर्स सहित सभी पुलिस फोर्स नीमकाथाना आ चुकी है। 12 हजार से अधिक लोगों को किया पाबंद नीमकाथाना जिला के अलग-अलग थानों में पुलिस ने 12 हजार 846 लोगों को अलग-अलग धाराओं में पाबंद करवाया जा चुका है। वहीं लोगों के पास रखे 865 हथियारों को थानों में जमा कर लिए गए है। संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में स्थित संवदेनशील बूथों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरें व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध नहीं लगाई जा सके। कई बूथों पर माइक्रो ऑब्र्जवर भी लगाए गए हैं। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में चेक पोस्टों पर संयुक्त टीम ने करोड़ 40 लाख से ज्यादा कीमत की कार्रवाई की गई है। वहीं अलग-अलग धाराओं में 524 वाहनों को जब्त किया जा