सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में 14 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वार्ड संख्या 31 के मोहल्ला सुल्तान शाह का निवासी मोहम्मद आमिर है। जो मामला उजागर होने के बाद फरार हो गया था। लेकिन, वह उसी जगह जाकर छिपा जहां वह मजदूरी करने जाता था। ऐसमें पुलिस को उसके छिपे होने की जानकारी मिल गई। सूचना पर पुलिस ने उसे मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार करने वाले नामजद आरोपी आमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। खास बात यह भी रही कि पुलिस ने जब आरोपी आमीन को गिरफ्तार किया तो उसे अपराध का कोई भी अफसोस नहीं था। उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी और वह बिल्कुल सहजता के साथ पुलिस से पेश आया। कोतवाल श्रीचंद सिंह के अनुसार मजदूरी करने वाला आरोपी आमीन ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। साक्ष्य जुटाकर व मौका मुआयना कर पुलिस आरोपी आमीन से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।