
सीकर. चूरू एसपी राहुल बारहठ को अनूठे तरीके से विदाई दी गई है। एसपी बारहठ का चूरू से तबादला होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें घोड़े पर बैठाकर जुलूस निकाला और डीजे पर जमकर नाचे। न केवल पुरुष बल्कि महिला पुलिसकर्मी भी नाचने में पीछे नहीं रही।
साफा बांधे और गले में माला डाले बैठे एसपी राहुल बारहठ और डीजे की धुन पर नाचते पुलिसकर्मियों को देख एक बारगी तो चूरूवासियों को किसी बारात सी लगी, मगर बाद हकीकत जान हर कोई अचम्भित हो गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चूरू पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट को स्थानांतरित कर जयपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के पद पर भेजा गया है।