व्यापारियों ने लगाया जाम
यातायात डायवर्ट करने, पेयजल सहित अन्य मांगों को लेकर श्रमदान क्षेत्र के व्यापारियों ने भी शनिवार को जाम लगा दिया। दस मिनट तक जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिसने व्यापारियों को समझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।