कई वर्षों बाद रायपुर बांध का विभाग ने वर्ष 2018 में करोड़ों रुपऐ से जीर्णोद्धार करवाया था। इस दौरान मुख्य नहर का भी पेचवर्क करवाया गया था। मरम्मत कार्य के बाद उसी वर्ष जुलाई 2018 में एक ही दिन में जमकर हुई 5 घंटे बारिश में बांध 14.20 भरने के बाद डेढ़ फीट चादर चली थी। बारिश के दौरान बांध पर चादर चलने से यहां का पानी हरियाणा राज्य तक पहुंचता है। इन गांवों में होती बांध के पानी से सिंचाई : रायपुर बांध के पानी से गांव धांधेला, खारिया, न्यौराणा, बल्लूपुरा, मोहनपुरा, करजो, काचरेड़ा, मिंडाला, राजपुरा, नारायणपुरा, मेहता नगर आदि गांवों किसान सिंचाई करते थे।