Rajasthan News: प्रदेश में नई सरकार की ओर से लगातार भर्तियों की घोषणा की जा रही है, लेकिन बड़ी भर्तियों का लॉकडाउन नहीं खुलने से बेरोजगारों की नौकरी की आस अटकी हुई है। प्रदेश के बेरोजगारों को सबसे ज्यादा शिक्षा, स्वायत्त शासन, राजस्व, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों की भर्तियों का इंतजार है।