19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / श्रीमाधोपुर विधानसभा LIVE : बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सीट

श्रीमाधोपुर विधानसभा LIVE : बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सीट

Rajasthan assembly election 2023: सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष दीपेन्‍द्र सिंह शेखावत के लिए सीट निकालना इस बार आसान नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 23 Nov 2023, 12:51 PM IST

श्रीमाधोपुर विधानसभा LIVE : बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सीट

श्रीमाधोपुर विधानसभा LIVE : बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सीट

rajasthan vidhan sabha chunav 2023: सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट (Shrimadhopur assembly election) पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष दीपेन्‍द्र सिंह शेखावत के लिए सीट निकालना इस बार आसान नहीं है। उन्‍हें अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी झाबर सिंह खर्रा से तो टक्‍कर मिल ही रही है। कांग्रेस के बागी बलराम यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरी ताकत से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। दीपेन्‍द्र सिंह पहली बार 1980 में यहां से विधायक बने थे। तब से उनका हर चुनाव में मुकाबला झाबर सिंह के पिता हरलाल सिंह खर्रा से होता रहा। वह पांच बार चुनाव जीते हैं और छटी बार मैदान में हैं। अब पिछले तीन चुनाव से झाबर सिंह से उनका सामना होता आ रहा है। इससे पहले के दो मुकाबले में दोनों ही प्रत्याशी एक-एक बार जीत हासिल कर चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले स्‍वास्‍थ्‍य कारणों को देखते हुए दीपेन्‍द्र सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जताकर बेटे के लिए टिकट मांगा था। पार्टी ने नकार कर उन्‍हें ही मैदान में उतारा है।

कांग्रेस से जुड़े दो वरिष्‍ठ कार्यकर्ताओं ने कहा, बीमार होने से दीपेन्‍द्र सिंह भी जनता से कटे ही रहे। इस बार कांग्रेस से किसी नए चेहरे को टिकट देती तो यह सीट निश्चित ही कांग्रेस के खाते में होती। हालांकि वे फिर भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को यह मलाल भी है कि कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही पुराने परिवारों पर ही भरोसा जताया, नए को नहीं मौका नहीं दिया गया। ऐसे ही अनेक कार्यकर्ताओं से बलराम यादव को बल मिल रहा है। पूरी दमदारी से ताल ठोकने से यहां चुनाव दिलचस्प त्रिकोणीय मोड़ पर पहुंच गया है। त्रिकोणीय संघर्ष में यहां मतदाताओं ने अभी तक किसी को यह दावा करने की छूट नहीं दी है। इस सीट पर जाट, यादव, राजपूत व माली वोट का बाहुल्‍य है। इन्‍हीं जातियों में वोट की सेंध ही हार-जीत तय करती है। सामान्य वर्ग का मतदाता अभी खामोश है।

मतदाता बोले...
शहर में पीने का पानी चार दिन के अंतराल से आ रहा है। पेयजल की समस्‍या का स्थाई समाधान हो, कस्बे में सीवरेज का काम शीघ्र शुरू हो। यहां सरकारी कॉलेज की महती आवश्यकता है।
- राजेश कुमार श्रीमाधोपुर

पीने के पानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट योजना का पानी आए और खेती के लिए नहरी योजना से क्षेत्र को जोड़ा जाए तो ही क्षेत्र की जनता की तकलीफ दूर हो सकती है।
- अनिल इंदोरा, किसान श्रीमाधोपुर

क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे
-पीने के पानी के लिए कुम्भाराम लिफ्ट योजना का पानी, सिंचाई के लिए नहरी पानी
-कस्बे में सीवरेज लाइन
-सरकारी महाविद्यालय
-कमजोर परिवहन सुविधा

प्रत्याशियों के जनता से प्रमुख वादे
-कुंभाराम लिफ्ट योजना के जरिए हर घर नल कनेक्शन व खेती के लिए नहरी पानी
-सीवरेज व ड्रेनेज के बेहतर इंतजाम
- क्षेत्र को भय मुक्त रखने और भ्रष्टाचार मिटाने

कुल मतदाता.... 276299
नए मतदाता... 21282
शतायु मतदाता... 120

पिछले चुनाव का वोट गणित
कांग्रेस: 90941
भाजपा: 79131
अंतर: 11810

2013 के चुनाव का वोट गणित
भाजपा: 75101
कांग्रेस: 67199
अंतर: 7902