लगेंगी 1150 मूर्तिया
शहीदों की मूर्तियां लगाने के लिए अब शहीद परिवारों को खर्चा वहन नहीं करना पड़ेगा। उनको ना जमीन देनी पड़ेगी ना ही प्रतिमा बनाने के लिए भारी भरकम रकम देनी पड़ेगी। पूरे राज्य में अब तक जितने भी शहीद हुए हैं और जिनकी प्रतिमाएं अभी तक किसी भी कारणवश नहीं लगी उन सभी की निशुल्क लगाई जाएंगी। अकेले सीकर में अब तक 33 शहीदों के नाम सामने आ चुके, जिनकी मूर्तियां बनवाई जा रही हैं। पूरे राजस्थान में 1150 शहीदों की मर्तियां बनवाई जाएंगी। इनका कार्य शुरू हो चुका है। मूर्ति बनाने पर जितना खर्चा होगा वह सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर वहन करेंगे।