सीकर . सीकर के लाल ने फिर क्रिकेट की पिच पर सफलता का परचम लहराया है। सीकर निवासी आदित्य गढ़वाल को राजस्थान अंडर 23 टीम की कप्तानी मिली है। इससे पहले गढ़वाल राजस्थान अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। एसबीएस क्रिकेट एकेडमी के दिव्य गजराज भी अंडर 19 टीम टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। दिल्ली में आयोजित अभ्यास मैचों के प्रदर्शन के आधार पर पहले आदित्य को रणजी टीम के संभावितों में शामिल किया था। बाद में अंडर 23 की कप्तानी का जिम्मा दिया। इससे पहले आदित्य आईपीएल 2015 में केकेआर टीम से प्रतिनिधित्व कर चुका हैं। राजस्थान का पहला मैच गोवाहटी में असम के खिलाफ होगा। एचजी एकेडमी में खिलाडिय़ों ने गढ़वाल का चयन पर जश्न मनाया। एकेडमी कोच देवेन्द्र शेखावत ने बताया कि इस मौके पर हितेन्द्र सहारण, महेन्द्र काजला सहित अन्य मौजूद रहे।