23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक में अव्वल राजस्थान में अब चुनाव परिणाम किया लीक: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक में नम्बर वन हुए राजस्थान में अब जनता ने चुनाव परिणाम लीक कर दिया है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Nov 22, 2023

पेपर लीक में अव्वल राजस्थान में अब चुनाव परिणाम किया लीक: शाह

पेपर लीक में अव्वल राजस्थान में अब चुनाव परिणाम किया लीक: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक में नम्बर वन हुए राजस्थान में अब जनता ने चुनाव परिणाम लीक कर दिया है। प्रदेश से कांग्रेस अब जा रही है। शाह मंगलवार को नीमकाथाना जिले के गांवड़ी बाइपास पर भाजपा की विजय संकल्प सभा में कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार, बिजली के दामों, महिलाओं पर अत्याचार और पेपर लीक में अव्वल है। घोटाले कर सरकार एटीएम की तरह कांग्रेस का खजाना भरने का काम कर रही है। बोले, कांग्रेस को जब भी पैसा चाहिए तो राजस्थान सरकार को बुलाकर पैसा निकालती हैै। उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में गैरकानूनी माइनिंग से धरती माता की छाती छलनी हो गई। श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली को बचाने के लिए महंत को अग्नि स्नान करना पड़ा। उधर, तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। पूछा, क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस गौ तस्करी रोकेगी? कहा, गौ तस्करी रोकने के लिए भाजपा की सरकार बनवाएं।

मोदी ने चंद्रयान लांच किया, राहुल का 20 साल से इंतजार
शाह ने राहुल गांधी पर भी तंज से निशाना साधा। बोले, मोदी ने चंद्रयान को लॉन्च किया, लेकिन सोनिया गांधी की कोशिश के बावजूद भी राहुल गांधी 20 साल से लॉन्च नहीं हो रहे है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ये कहकर ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। पर अब बताता हूं कि 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। बोले, औरंगजेब का तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी फिर से बनाया गया है।

कांग्रेस में मिलावट
शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को दाल, तेल और नमक देना शुरू किया तो उन्होंने भी स्वागत किया। मगर जब जांच हुई तो पता चला नमक व दाल में मिलावट है। आगे कहा कि यहां तो पूरी कांग्रेस में ही मिलावट है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह बाजौर, उपाध्यक्ष दौलत राम गोयल, पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, करण सिंह भोपिया, जेपी लोढ़ा, महेंद्र गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग