6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के लड़के को दिल दे बैठी यूपी की लड़की, पूजा से बन गई ज्योति

वह इन दिनों डूंडलोद के भींवाराम के साथ रह रही है। पुलिस ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसने भींवाराम के साथ शादी कर ली है।
2 min read
Google source verification
Rajasthans Dundlod Boy and UP Girl Love story

Rajasthans Dundlod Boy and UP Girl Love story

नवलगढ़ (झुंझुनूं).

उत्तरप्रदेश के दाऊदपुर से लापता हुई युवती की तलाश में यूपी पुलिस सोमवार को नवलगढ़ पहुंची। युवती करीब एक वर्ष पूर्व वहां से लापता हुई थी। युवती के कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है। मंगलवार को डिस्चार्ज होने पर पुलिस उसे अपने साथ लेकर जाएगी।

READ : लव, सेक्स और धोखा की इस रियल लाइफ स्टोरी में युवती ने नहीं तोड़ी सगाई तो युवक ने कर दी सारी हदें पार

यूपी के हसनगंज थाने के इंस्पेक्टर अभिमन्यू मल्ल ने बताया कि दाऊदपुर निवासी राजेश की पत्नी बाबूदेई ने छह सितम्बर 2017 को अपनी लडक़ी पूजा की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि छह मई 2017 को उसकी लडक़ी घर से कहीं चली गई। उसको इधर-उधर तलाश भी किया। लेकिन वह नहीं मिली।

गजब की लव स्टोरी: पहले फेसबुक पर किया झगड़ा और फिर की शादी

रिपोर्ट में जिन लोगों पर शक जताया गया था उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इस दौरान कुछ दिनों पूर्व पूजा ने अपनी मां बाबूदेई से बात कर उसके नवलगढ़ में होने की बात कही। इस पर मय पुलिस टीम के वह सोमवार को नवलगढ़ पहुंचे। यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उपचाराधीन मिली। उसको मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्जं किया जाएगा।

VIDEO : टर्की की गोरी मेम को इसलिए पसंद आया देसी 'छोरा', बॉलीवुड फिल्म जैसी है इनकी लव स्टोरी

इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर जाएगी। वहां उसके बयान लिए जाएंगे। वहीं उसकी निगरानी के लिए अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल को भी तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार पूजा ने इस दौरान अपना नाम बदलकर ज्योति रख लिया। वह इन दिनों डूंडलोद के भींवाराम के साथ रह रही है। पुलिस ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसने भींवाराम के साथ शादी कर ली है।