1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2018 : इस बार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर सजेंगे छोटा भीम व स्पाइडर मैन

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 6 Aug 2018, 2:24 PM IST

Raksha Bandhan is 26 august 2018

Raksha Bandhan is 26 august 2018

सीकर. भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन 2018 नजदीक आने लगा है। राखी के त्यौहार को लेकर बाजारों में राखियां भी सजने लगी हैं। लेकिन इस बार खाशियत यह है कि अब तक जिस छोटा भीम, डोरीमोन व स्पाइडर मैन को बच्चे टीवी सीरियलों व पोस्टरों में देखा करते थे।


उन्हें इस बार राखी के दिन कलाइयों में बांधकर घूमेंगे। छोटा भीम, डोरीमोन व स्पाइडर मैन से संबंधित राखियां बड़ी मात्रा में आ चुकी हैं। गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा लेकिन बहने अभी से भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी हैं।

व्यापारी मुकेश लोहिया ने बताया कि मुख्य दुकानों पर देश भक्ति, राजस्थानी, रूद्राक्ष, बच्चों की स्पिनर लाइटिंग, स्पाइडर मैन व छोटा भीम व डोरीमोन आदि की राखी इस वर्ष नई आई हैं। यह बच्चों को लुभाने के लिए दुकानों पर सजा दी गई हैं। महिलाओं के लिए लुंबा राखी, जड़ी-बूंटी, चन्दन, चान्दी व लुम्बे आदि की राखियां बाजार में बिकने के लिए आ गई हैं।


ये राखियों की कीमत दस रुपए से लेकर 500 रुपए तक है। बाजार में बिक्री भी शुरू हो गई है। इन्ही राखियों को रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाइयों को राखी बांधकर मंगल कामना करती हैं। कई बहने बाहर रहने वाले भाइयों को डाक व कोरियर के माध्यम से राखियां भेज चुके हैं।

महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क बस यात्रा
राखी के दिन इस बार भी महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को 24 घंटे निशुल्क बस यात्रा का अवसर दिया जाएगा।

VIDEO : टर्की की गोरी मेम को इसलिए पसंद आया देसी 'छोरा', बॉलीवुड फिल्म जैसी है इनकी लव स्टोरी

शादी के 15 साल बाद भी BOYFRIEND से लड़ाती रही इश्क, पति व भाइयों ने LOVE STORY का यूं किया THE END

युवती ने शादी के बाद यूं जीती प्यार की जंग, सबको हराकर लौट आई प्रेमी के पास