14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर महिला का एक साल तक किया देह शोषण, फिर नाबालिग बेटी को भी बनाया हवस का शिकार

महिला के साथ देह शोषण के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:01 PM IST

woman rape

अश्लील विडियो क्लिप बनाकर महिला का एक साल तक किया देह शोषण, फिर नाबालिग बेटी को भी बनाया हवस का शिकार

बिसाऊ. महिला के साथ देह शोषण के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सोहनलाल के अनुसार पति से अलग होकर सीकर रह रही दो बच्चों की मां ने हमीरवास निवासी होशियार सिंह व सुमेर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। होशियार सिंह ने महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक देह शोषण किया व आरोपी के भाई सुमेर सिंह जाट ने भी शराब के नशे में पीडि़ता को अपनी हवस का शिकार बनाया तथा उसकी अश्लील विडियो क्लिप बनाकर, पीडि़ता को डरा धमका कर उससे चार लाख रुपए नगदी तथा सोने के आभूषण भी हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीडि़ता की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब इस बारे में बालिका ने अपनी मां से शिकायत की तब पीडि़ता का सब्र का बांध टूट गया और किसी तरह अपने बच्चों के साथ पिता के घर पहुंची और तुरन्त पुलिस थाने में पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पांच साल तक करता रहा देह शोषण, शादी से मना करने पर कांच की बोतलों से युवती का कर दिया ये हाल


दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
खेतड़ी नगर. तातीजा गांव की युवती से दुष्कर्म करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि तातीजा निवासी राजेश कुमार मेघवाल का रिमाण्ड समाप्त होने पर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। गौतलब है कि इस संबंध में तातीजा गांव की युवती ने गांव के ही राजेश मेघवाल पर दो साल से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था।