सीकर।
Raped With Girl in Hotel : सीकर की युवती के साथ अजमेर के होटल में बलात्कार करने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज व मेडिकल होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। है। महिला थानाधिकारी राजीव राहड़ ने बताया कि इस्लामिय स्कूल के पास रहने वाला 20 वर्षीय शहजाद पुत्र रशीद मोयल मोबाइल की दुकान पर काम करता है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती जनवरी 2019 को सीकर आई थी। इसी दौरान उसके घर के बाहर शहजाद आया और उसे बाहर बुलाया। युवती के बाहर आते ही वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा। लेकिन, युवती ने मना कर दिया।